मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, ₹10,000 के लिए घर बैठे करे Registration

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अगला क़िस्त के लिए के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ चालू जल्दी करे अप्लाई

आप सभी को पता है कि बिहार सरकार ने बिहार की महिलाओं के लिए ऐसी बहुत सारी योजना शुरू की है जो की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाती हैं. मुख्यमंत्री बिहार महिला रोजगार योजना बिहार के सरकार के द्वारा शुरू किया गया एक योजना हैं जिसमे बिहार के सभी महिलाओ को कोई भी व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹10,000 रुपया दिया जा रहा हैं. इस योजना का लाभ बिहार के बहुत सारे महिलाये को मिल चुके हैं और सभी लोग अपना कुछ न कुछ व्यापार शुरू भी कर लिया हैं.

अगर अभी तक आपलोग इस योजना का लाभ नहीं लिए हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये आर्टिकल बहुत ही मजेदार होने वाला हैं, क्योंकि हम आपको इस आर्टिकल में बताऊंगा की आप घर बैठे कैसे Registration कर सकते हैं और क्या-क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए.

मुख्यमंत्री बिहार महिला रोजगार योजना क्या हैं?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की एक नई पहल है जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला को उसकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार चाहती है कि महिलाएं खुद का काम शुरू करें, अपनी आमदनी बढ़ाएँ और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।

ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग और जीविका के माध्यम से किया जा रहा है। जीविका पहले से ही महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को मजबूत बनाने के लिए काम करती रही है, इसलिए इस योजना को लागू करने में उसकी भूमिका काफी अहम होगी।

शहरी क्षेत्रों में इसे प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए नगर विकास और आवास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। इससे शहरों की महिलाएं भी आसानी से योजना का लाभ उठा सकेंगी।

इस योजना से महिलाओं को छोटे व्यवसाय जैसे सिलाई, ब्यूटी पार्लर, पशुपालन, दुकान चलाना, फूड प्रोसेसिंग या कोई भी अन्य काम शुरू करने में मदद मिलेगी। सरकार का मानना है कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, तब परिवार और समाज दोनों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

योजना का मुख्य लक्ष्य क्या हैं?

योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप में प्रत्येक परिवार की एक महिला की अपनी पसंद का रोजगार करने हेतु ₹ 10 हजार रुपए की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी।

महिलाओं द्वारा रोजगार आरंभ करने के उपरांत आकलन कर ₹ 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता आवश्यकतानुसार दी जाएगी।

बिहार सरकार की इस पहल से न केवल महिलाओं का सशक्तिकरण होगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना।

परिवार में महिला की आय का स्रोत तैयार करना।

छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना।

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार देना।

पात्रता (Eligibility)

आवेदक बिहार राज्य की महिला होनी चाहिए।

परिवार की सिर्फ एक महिला को लाभ मिलेगा।

महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

वही महिला आवेदन कर सकती है जो अपना रोजगार शुरू करना चाहती हो।

कोई अन्य सरकारी स्व-रोजगार योजना का लाभ पहले से नहीं लेना चाहिए (संभावित नियम, राज्य जल्द स्पष्ट करेगा)।

योजना के अनुसार परिवार से मतलब पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चों से है। ऐसी अविवाहित वयस्क महिलाएँ, जिनके माता-पिता अब नहीं हैं, उन्हें इस योजना के लिए एकल परिवार माना जाएगा और उन्हें नियमों के अनुसार लाभ दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज (Documents)

आधार कार्ड

निवास प्रमाण पत्र (बिहार का)

बैंक पासबुक

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

रोजगार/व्यवसाय से संबंधित जानकारी

आय प्रमाण पत्र (अगर ज़रूरी हो)

आवेदन कैसे करे (How to Apply)?

ग्रामीण क्षेत्रों में

महिला जीविका समूह की दीदी से संपर्क करें।

जीविका द्वारा फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।

जांच के बाद महिला को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

जो महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी है उन्हें योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु सर्वप्रथम स्वयं सहायता समूह में जुड़ने के लिए अपना आवेदन संबंधित ग्राम संगठन में निर्धारित प्रपत्र में जमा करेंगे।

शहरी क्षेत्रों में

शहरी क्षेत्र की महिलाएं जो पूर्व से ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

अपने नगर निगम / नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क करें।

योजना से जुड़े आवेदन फॉर्म लिए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करे

क्लिक करे

FAQs

Q1. योजना के तहत कितनी राशि मिलेगी?

Answer- राज्य सरकार जल्द ही राशि का विवरण जारी करेगी। अनुमान है कि स्टार्टअप सहायता 10,000 से 50,000 तक हो सकती है।

Q2. क्या हर परिवार की एक ही महिला को लाभ मिलेगा?

Answer- हाँ, योजना का यही मुख्य उद्देश्य है।

Q3. ग्रामीण महिलाओं को कहाँ आवेदन करना है?

Answer- जीविका दीदियों / बीपीआरओ कार्यालय में।

Q4. शहरों में आवेदन कहाँ करें?

Answer- नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत नगर निगम / नगर परिषद में।

Q5. क्या महिलाएं अपनी पसंद का कोई भी रोजगार शुरू कर सकती हैं?

Answer- हाँ, महिला अपनी जरूरत और कौशल के अनुसार कोई भी छोटा व्यवसाय चुन सकती है।

Leave a Comment