Bihar Board Examination Update 2027 का बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर-मैट्रिक Schedule
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बहुत बड़ा अपडेट जारी किया हैं. 2027 का मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. लेकिन आपको लोगो क बता दू की ये जो शेड्यूल जारी किया गया हैं वो टेंटेटिव हैं. हो सकता हैं ये तारीख चेंज भी किया जा सकता हैं.
जो अभ्यर्थी अगले वर्ष इंटर परीक्षा में शामिल होंगे, उनके लिए फॉर्म भरने के संबंध में एक महत्वपूर्ण जानकरी निकल के बाहर आ गए हैं. इंटर परीक्षा का फॉर्म अगस्त-सितंबर 2026 में भरे जाएंगे, जबकि सेंटअप परीक्षा नवंबर में मैं ही होगा.
और जो छात्र और छात्रा अगले वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे वो लोग भी मैट्रिक का परीक्षा फॉर्म अगस्त-सितंबर में भरे जाएंगे, और सेंटअप परीक्षा नवंबर में ले लिया जाएगा. रजिस्ट्रेशन और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भी दी गई है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Council) ने मैट्रिक और इंटर के वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फार्म भरने के साथ-साथ सेंटअप परीक्षा की भी जानकारी दी है।
इंटर वार्षिक परीक्षा 2027
इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया अगस्त- सितंबर 2026 में ही कर लिया जाएगा और इंटर सेंटअप परीक्षा नवंबर में आयोजित किया जाएगा. और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 के परीक्षा कार्यक्रम का प्रकाशन दिसंबर में किया जाएगा.
परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर वार्षिक परीक्षा 2028 में शामिल होने वाले (कक्षा नौवीं) विद्यार्थियों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन जुलाई 2026 से भरा जाएगा.
मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड अगस्त में होगा जारी
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जुलाई से अगस्त तक सुधार के लिए जारी किया जाएगा. मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड अगस्त में जारी होगा, जो सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के official वेबसाइट पर परीक्षार्थियों का डमी रजिस्ट्रेशन व अनुमति पत्र जुलाई में जारी कर दिया जाएगा.
सभी विद्यार्थी अपना अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म और एडमिट कार्ड अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं. इस दौरान शिक्षण संस्थानों के प्रधान उसे डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे एवं आनलाइन त्रुटि (Correction) सुधार करेंगे। त्रुटि सुधार के बाद मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड अगस्त को जारी कर दिया जाएगा।
शिक्षण संस्थान इसे सितंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थानों के प्रधान रजिस्ट्रेशन कार्ड विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने के लिए डमी एडमिट कार्ड त्रुटि सुधार के लिए अक्टूबर में अपलोड कर दिया जाएगा। आनंद किशोर ने बताया कि इन सभी तिथियों में परिवर्तन हो सकता है. अगर किसी भी तरह का परिवर्तन होता हैं तो परीक्षा समिति पहले ही अपडेट कर देगा.
मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा नवंबर 2026
परीक्षा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने के लिए कक्षा नौवीं के पंजीकृत विद्यार्थियों की विद्यालय स्तर पर आंतरिक वार्षिक परीक्षा 2026 मार्च के तीसरे सप्ताह में होगी। इन विद्यार्थियों का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जुलाई को जारी किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार अगस्त तक करा सकते हैं। ऑनलाइन त्रुटि सुधार के बाद मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड अक्टूबर में जारी किया जाएगा। शिक्षण संस्थान इसे अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकते हैं।
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फार्म अगस्त-सितंबर से भरा जाएगा। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सेंटअप परीक्षा नवंबर में होगा। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा कार्यक्रम 30 नवंबर तक जारी कर दिया जाएगा।
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2028 में शामिल होने वाले नौवीं के विद्यार्थी अप्रैल-मई तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। विद्यालय स्तर पर नौवीं की परीक्षा आंतरिक वार्षिक परीक्षा 2026, मार्च तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी।