Bank of Baroda FD Scheme
हम आपको ऐसे स्कीम के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसके बारे में आप सभी में बहुत सारे लोगो को पता नहीं हैं, ये एक ऐसा FD स्कीम हैं जिसमे आप FD कर के माला माल हो जाएंगे. FD एक ऐसा स्कीम हैं जो की आपके पैसा को बहुत ही Safe रखते हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर अब भी आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है। इस सरकारी बैंक में आप 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी करवा सकते हैं. मौजूदा समय में बैंक एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है.
रेपो रेट में कटौती के बावजूद नहीं बदली एफडी दरें
हम आपको बता दे की भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दिसंबर महीने में एक बार फिर रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है. इस साल अब तक कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती हो चुकी है. रेपो रेट घटने से जहां लोन सस्ते हुए हैं, वहीं एफडी पर मिलने वाला रिटर्न भी कई बैंकों में कम हुआ है. रेपो रेट कटौती से फायदा हम सभी को मिलता हैं. अगर किसी ने लोन लिया हैं तो उसका ब्याज दरों कम जाता हैं जिस से आपका EMI कम हो जाता हैं.
हालांकि, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अब तक अपनी एफडी ब्याज दरों में कोई नई कटौती नहीं की है और ग्राहकों को पहले जैसी ही अच्छी ब्याज दरें मिल रही हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी पर ब्याज दरें
बैंक ऑफ बड़ौदा अलग-अलग अवधि की एफडी पर अलग-अलग ब्याज देता है.
444 दिनों की एफडी (FD)
सामान्य नागरिक: 6.60%
सीनियर सिटीजन: 7.10%
सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष से अधिक): 7.20%
3 साल की एफडी (FD)
सामान्य नागरिक: 6.50%
सीनियर सिटीजन: 7.00%
सुपर सीनियर सिटीजन: 7.10%
1 लाख रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न
अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा में 3 साल की एफडी कराते हैं, तो निवेश पर मिलने वाला रिटर्न इस प्रकार होगा
सामान्य नागरिक
1,00,000 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर 1,21,341 रुपये मिलेंगे, जिसमें 21,341 रुपये ब्याज शामिल है.
सीनियर सिटीजन
1,00,000 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर 1,23,144 रुपये मिलेंगे, जिसमें 23,144 रुपये का पक्का ब्याज शामिल है.
सुपर सीनियर सिटीजन
1,00,000 रुपये की एफडी पर मैच्योरिटी राशि 1,23,508 रुपये होगी, जिसमें 23,508 रुपये फिक्स ब्याज मिलेगा.
क्यों चुनें बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी?
सरकारी बैंक होने के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी सुरक्षित मानी जाती है. निश्चित रिटर्न, अलग-अलग अवधि के विकल्प और सीनियर व सुपर सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज इसे निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प बनाते हैं.
अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ पक्का रिटर्न चाहते हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. FD स्कीम में पैसा जमा करने का एक तो फायदा हैं की हमारा पैसा बहुत ही सुरछित रहते हैं साथ ही Guarantee Return मिलता हैं. लेकिन आपको हम बता दे कि अगर आप फड करने का सोच रहे हैं तो पहले बैंक में जाके सभी जानकारी अच्छे से ले ले और क्या क्या रिस्क हैं वो भी साथ में बात कर ले उसके बाद ही अपना Decision ले.
डिस्क्लेमर
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई एफडी की ब्याज दरें और रिटर्न बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट या उपलब्ध जानकारियों पर आधारित हैं, जिनमें समय-समय पर बदलाव हो सकता है. निवेश करने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, ब्रांच या अधिकृत स्रोत से ताज़ा ब्याज दरों और नियमों की पुष्टि अवश्य करें. यह लेख किसी भी प्रकार की निवेश सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपनी वित्तीय स्थिति और जरूरतों का आकलन करना जरूरी है.
1 thought on “Bank of Baroda FD Scheme: 1 लाख रुपये जमा कर पाएं ₹23,508 रुपये तक का पक्का ब्याज”