Aadhaar New Update: मोबाइल नंबर और Address बदलना हुआ आसान

Aadhaar New Update: नए आधार App से घर बैठे एड्रेस-नाम बदलना हुआ आसान, मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा शुरू; किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं

बहुत सारे लोग अपना मोबाइल number आधार में बदलना चाहते हैं और उसके लिए उनको किसी भी आधार सेंटर पर जाना पड़ता था. लेकिन अब ये सब करना बहुत ही आसान हो गया हैं अब आपको कही भी जाने की जरूरत नहीं हैं आप इसको घर बैठे खुद से आसानी से कर सकते हैं.

सरकार ने नया AADHAAR ऐप लॉन्च किया है, जिसमें अब घर बैठे ही आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदला जा सकता है. इसके अलावा नाम, पता और ईमेल अपडेट करने की सुविधा भी जल्द ही ऐप में जोड़ दी जाएगी. यह सुविधा UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने शुरू की है ताकि लोगों को सेंटर पर जाने की जरूरत न पड़े. अगर आपको भी आधार में अपना एड्रेस, मोबाइल नंबर या किसी भी तरह का चेंज करना चाहते हैं तो आप नया आधार App डाउनलोड कर के खुद से कर सकते हैं.

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए अब डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं

अब मोबाइल नंबर बदलने के लिए किसी दस्तावेज़ की जरूरत नहीं है, और न ही किसी बायोमेट्रिक सेंटर जाने की जरूरत है. पूरा प्रोसेस सिर्फ OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पूरा हो जाएगा. यह सुविधा खासकर सीनियर सिटीज़न्स, दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों और माइग्रेट करने वालों के लिए काफी मददगार होगी.

नई सर्विस कैसे काम करती है?

UIDAI के अनुसार ऐप में आधार अपडेट प्रोसेस बेहद आसान है। पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है.

ऐप को कैसे सेटअप करें?

AADHAAR ऐप डाउनलोड करें.

आधार नंबर डालकर लॉगिन करें.

रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को वेरीफाई करें.

आगे उपयोग के लिए 6 अंकों का PIN सेट करें.

APP में मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका

6 अंकों का PIN डालकर ऐप ओपन करें.

नीचे स्क्रोल करें और ‘My Aadhaar Update’ चुनें.

सबसे ऊपर Mobile Number Update का विकल्प मिलेगा.

निर्देश पढ़कर Continue पर क्लिक करें.

अपना वर्तमान मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरीफाई करें

अब नया मोबाइल नंबर डालकर उसका OTP वेरीफाई करें.

Face Authentication करें, कैमरे में देखकर एक बार आंख बंद–खोलें.

₹75 का भुगतान करें। इसके बाद मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा.

मोबाइल नंबर अपडेट करना क्यों जरूरी है?

आधार भारत की सबसे बड़ी पहचान प्रणाली है जिसमें 130 करोड़ से ज्यादा लोगों का डेटा है। मोबाइल नंबर लिंक होना इसलिए जरूरी है क्योंकि:

बैंकिंग OTP

सरकारी सब्सिडी

इनकम टैक्स वेरिफिकेशन

डिजीलॉकर

KYC सर्विस

सब मोबाइल OTP पर आधारित हैं। पुराना या बंद मोबाइल नंबर कई परेशानियां खड़ी कर सकता है। अभी तक सेंटर जाकर अपडेट कराना पड़ता था, पर अब यह डिजिटल तरीके से आसान हो गया है।

नया AADHAAR ऐप — क्या है खास?

UIDAI ने हाल ही में नया Aadhaar ऐप लॉन्च किया है जिसमें कई आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं।

App के मुख्य फीचर

फोन में आधार कैरी करें, पेपर कार्ड की जरूरत नहीं.

फेस स्कैन शेयरिंग, ID शेयर करने के लिए फेस स्कैन.

सिक्योर लॉगिन, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन।.

Multi-Language सपोर्ट, हिंदी, अंग्रेजी सहित कई भाषाएं.

ऑफलाइन मोड – नेट न होने पर भी आधार देखा जा सकता है.

एक मोबाइल में 5 आधार परिवार को आसानी से मैनेज करें.

नए ऐप के फायदे

होटल चेक-इन, SIM एक्टिवेशन और बैंक KYC बेहद तेज

परिवार के सभी आधार एक ही फोन में मैनेज

न्यूनतम जानकारी शेयर करके प्राइवेसी सुरक्षित

डिजिटल इंडिया के तहत पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया

आधार की शुरुआत कब हुई?

आधार की शुरुआत 2009 में हुई थी। आज 130 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आधार है। शुरुआत में पेपर कार्ड था, फिर mAadhaar आया और अब एक पूरी तरह डिजिटल, स्मार्ट और सुरक्षित Aadhaar ऐप जारी किया गया है.

Leave a Comment