PM Kisan Samman Yojana: 22 किस्त लटक सकती हैं अगर आपने नहीं किया ये काम, किसान भाइयों जल्दी से करे ये काम

PM Kisan Samman Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? बताया जा रहा हैं की PM किसान सम्मान निधि योजना का 22वीं किस्त बहुत जल्द ही किसान भाइयों के खाते में आ जाएगा. उम्मीद हैं की नए साल के शुरुआत में सभी किसान भाईयों को ये खुशखबरी मिलने वाली हैं.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की अगली यानी 22वीं किस्त को लेकर किसानों के बीच उत्सुकता है। देशभर के करोड़ों किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है, और अब सभी की नजर इस बात पर है कि नई किस्त उनके खाते में कब तक आएगी।

केंद्र सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन कृषि मंत्रालय के सूत्रों और पिछले रिकॉर्ड के आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि 22वीं किस्त नए साल 2026 की शुरुआत में जारी की जा सकती है।

हाल ही में 21वीं किस्त नवंबर में जारी की गई थी, जिसके बाद अब किसान अगली किस्त का इंतज़ार कर रहे हैं।

नया साल में मिलेगा खुशखबरी?

अगर हम पिछले कुछ वर्षों पर नजर डालें तो PM किसान योजना की किस्तें अक्सर फरवरी–मार्च, अप्रैल–जुलाई, अगस्त–नवंबर के बीच जारी होती रही हैं। 21वीं किस्त नवंबर में मिल चुकी है, इसलिए ताजा अनुमान है कि अगली यानी 22वीं किस्त जनवरी के अंत तक या फरवरी 2026 की शुरुआत में जारी हो सकती है।

सरकार आमतौर पर वित्तीय वर्ष के आखिरी महीनों में किसान सहायता राशि को समय पर जारी करती है ताकि किसानों को रबी फसल के लिए आर्थिक मदद मिल सके। इस बार भी यही संभावना है कि सरकार किसानों को बिना देरी के नई किस्त पहुंचाएगी।

किन किसानों को अगली किस्त नहीं मिलेगा

सभी किसान के लिए बहुत ही जरुरी बात बताने जा रहा है. सरकार ने पहले ही साफ कर चूका हैं की जिन किसान ने अपना KYC अपडेट नहीं किया हैं और बैंक एकाउंट सही से अपडेट नहीं किया हैं उन सभी किसान को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा. सभी किसान को e-KYC करना अनिवार्य हैं. अगर आप में से कोई भी किसान नहीं कराया हैं तो आपका पैसा अटक सकता हैं. अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं हैं तो आपको लिंक कराना होगा. अगर आपका DBT सेवा बंद पड़ा हैं या चालू नहीं कराये हैं तो आपको DBT सेवा चालू करना होगा क्योंक कि पैसा डायरेक्ट आपको अकाउंट में DBT के द्वारा आएगा. आपका बैंक का IFSC कोड भी सही से अपडेट होना चाहिए, अगर आपका बैंक अकाउंट का IFSC कोड गलत अपडेट हुआ हैं तब भी आपका पैसा अटक सकता हैं.

और सबसे बड़ी बात ये हैं की आप सभी किसान को अपना नाम लिस्ट में चेक करना जरुरी हैं. कई बार लिस्ट में नाम नहीं आता है जिसके वजह से आपको पैसा नहीं मिलता हैं. छोटा से छोटा गलती होने से भी आपका नाम लिस्ट में नहीं आता हैं इसीलिए आप आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाके अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकते हैं.

e-KYC कैसे करे?

e-KYC करना अब पहले से बहुत ही आसान हैं, सभी किसान अब अपने घर बैठे e-KYC कर सकते हैं. हम आपको बताएँगे की e-KYC कैसे करना हैं.

e-KYC आपको वेबसाइट पर जाना होगा उसके बाद आपको ‘e-KYC’ का विकल्प पर क्लिक करना होगा.

जैसे ही आप e-KYC पर क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जहां आपको अपना आधार नंबर डालना पड़ेगा उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा, उस OTP को आपको वहा दिया हुआ बॉक्स में डालना पड़ेगा उसके बाद वेरिफिकेशन हो जाएगा.

अगर किसी किसान भाई को OTP नहीं आ रहा हैं तो आपको नजदीकी CSC canter जा कर फिंगर प्रिंट के जरिये अपना e-KYC कर सकते हैं.

सरकार कर रही है बड़े बदलाव

योजना में अब एक नई प्रक्रिया और जोड़ दी गई है ‘फार्मर रजिस्ट्री’। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आगे से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो इस फार्मर रजिस्ट्री में शामिल होंगे। किसान अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर नजदीकी CSC सेंटर के माध्यम से स्वयं को रजिस्ट्री में दर्ज करा सकते हैं।

फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि असल में कौन किसान खेती कर रहा है और योजना का वास्तविक हकदार कौन है। इससे फर्जी लाभार्थियों को हटा कर केवल असली किसानों को ही योजना का लाभ दिया जा सकेगा।

Leave a Comment