UP Home Guard recruitment: 45,000 होमगार्ड भर्ती के लिए OTR अनिवार्य स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, जल्दी से कर ले!
UP Home Guard Vacancy: यूपी में 45 हजार होमगार्ड की भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) का लिंक सक्रिय कर दिया है. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को OTR करना अनिवार्य होगा. बिना OTR के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे. उम्मीदवार uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. उम्मीद है कि भर्ती का विस्तृत शेड्यूल भी जल्द जारी कर दिया जाएगा.
किसे कराना होगा OTR?
यूपी में अब सभी भर्ती प्रक्रियाओं के लिए OTR जरूरी किया गया है. जिन उम्मीदवारों ने पहले ही OTR कर लिया है, उन्हें दोबारा करने की जरूरत नहीं है. जो अभ्यर्थी पहली बार इस भर्ती में आवेदन करेंगे, उन्हें पहले OTR कराना होगा. बोर्ड की वेबसाइट पर OTR करने की पूरी प्रक्रिया वीडियो के माध्यम से भी समझाई गई है. OTR होने के बाद आगे की भर्तियों में बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
OTR करने की प्रक्रिया:
उम्मीदवार के पास एक सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए. ये बाद में बदले नहीं जा सकेंगे.
आधार कार्ड, पैन, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों की मदद से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.
विवरण 10 वीं की मार्कशीट के अनुसार ही भरने होंगे.
अभ्यर्थी अपने डिजिलॉकर से 10वीं की मार्कशीट की जानकारी ले सकते हैं या खुद भी दर्ज कर सकते हैं.
नोटिफिकेशन जल्द
होमगार्ड भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा. इसमें यह बताया जाएगा कि किस श्रेणी में कितनी सीटें होंगी. खास बात यह है कि उम्मीदवार अपने मूल निवास वाले जिले के लिए ही आवेदन कर सकेंगे. नगर निकाय की नौकरी से निकाले गए लोग या जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, वे आवेदन नहीं कर सकेंगे. साथ ही फिजिकल टेस्ट पास करना भी जरूरी होगा.
जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक OTR पूरा कर लेगा, वही इस भर्ती का आवेदन पत्र भर सकेगा. विभाग की ओर से बहुत जल्द भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इस बार बड़ी संख्या में रिक्तियां आने की संभावना है. अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 45,000 पदों के लिए होमगार्ड की भर्ती होगी.
आप सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभी OTR कर लें. इससे जब फॉर्म जारी होगा, तब आवेदन करना आसान हो जाएगा. यह मौका हाथ से न जाने दें. जितनी जल्दी हो सके अपना OTR पूरा कर लें.
नोटिफिकेशन जारी होते ही हम अपनी वेबसाइट पर पूरी जानकारी अपडेट कर देंगे. आप वहां जाकर पूरी डीटेल पढ़कर आवेदन कर सकेंगे.