Site icon VED KHABAR

White House Dinner: मल्लिका शेरावत वाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ किया क्रिस्मस डिनर पार्टी

मल्लिका शेरावत वाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ किया क्रिस्मस डिनर पार्टी

मल्लिका शेरावत वाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ किया क्रिस्मस डिनर पार्टी

White House Dinner: व्हाइट हाउस में मल्लिका शेरावत का क्रिसमस डिनर, डोनाल्ड ट्रंप संग दिखीं एक्ट्रेस, बोलीं- ‘अनबिलीवेबल एक्सपीरियंस’

अगर आप मल्लिका शेरावत के बारे मं नहीं जानते हैं तो मैं को बता दू की, मल्लिका शेरावत अपने टाइम की बहुत ही फेमस एक्ट्रेस में से एक थी. बॉलीवुड में किसिंग Scene से फेमस हुई थी और उस समय सभी युवा के दिल पे छा गयी थी, ये वही मल्लिका हैं जो सब के दिल की मल्लिका थी. एक टाइम था जब इमरान हाशमी और मल्लिका की जोड़ी बहुत ही हिट थी और बड़े पर्दे में धमाल मचाई थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में क्रिसमस डिनर किया. इस खास मौके की झलक मल्लिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं. ऑफिशियल इनविटेशन मिलने के बाद मल्लिका व्हाइट हाउस के ग्रैंड क्रिसमस डिनर में शामिल हुई थीं. एक्ट्रेस ने इस अनुभव को “अविश्वसनीय” बताया है.

व्हाइट हाउस के क्रिसमस डिनर में शामिल हुईं मल्लिका शेरावत

शुक्रवार को मल्लिका शेरावत ने व्हाइट हाउस से अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इन तस्वीरों में वह क्रिसमस डिनर को एंजॉय करती नजर आ रही हैं. यह डिनर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आयोजित किया गया था. पोस्ट शेयर करते हुए मल्लिका ने लिखा,

“व्हाइट हाउस के क्रिसमस डिनर में इनवाइट होना बिल्कुल अनबिलीवेबल है. मैं खुद को बहुत ग्रेटफुल महसूस कर रही हूं.”

पिंक स्लिप ड्रेस में दिखा मल्लिका का ग्लैमरस अंदाज

व्हाइट हाउस के बाहर ली गई एक तस्वीर में मल्लिका शेरावत पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने पिंक कलर की खूबसूरत स्लिप ड्रेस पहनी थी, जो लाइट पिंक शेड में नजर आ रही है. इसके साथ उन्होंने कंधों पर व्हाइट फर जैकेट कैरी की थी. मल्लिका ने अपने लुक को सिंपल क्लच और हल्के वेवी हेयर स्टाइल के साथ पूरा किया.

तस्वीरों के अलावा मल्लिका ने व्हाइट हाउस के इनविटेशन कार्ड और डिनर के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के भाषण का वीडियो भी शेयर किया है.

मल्लिका शेरावत का फिल्मी करियर

मल्लिका शेरावत ने साल 2003 में गोविंद मेनन की फिल्म ‘ख्वाहिश’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ हिमांशु मलिक नजर आए थे. हालांकि उन्हें असली पहचान अनुराग बसु की फिल्म ‘मर्डर’ (2004) से मिली. इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और अश्मित पटेल थे.

इसके बाद मल्लिका ने ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ (2006), ‘वेलकम’ (2007), ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ (2015) और ‘आरके/आरके’ (2022) जैसी फिल्मों में काम किया.

मल्लिका को आखिरी बार राज शांडिल्य की फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा गया था, जिसमें राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी और विजय राज भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. मल्लिका शेरवत अपनी अदाओं से सब को अपने तरफ खींचती थी और समय था जब सभी युअवों के रातो का नीन्द खराब करती थी. मल्लिका शेरावत ने बहुत सारे आइटम्स डांस भी की हैं जो कि काफी हिट भी रहा.

Exit mobile version