Site icon VED KHABAR

SIR in Varanasi (UP): वाराणसी में 6 BLO ने SIR का काम में धमाल मचा दिया

Varanasi जिला प्रशासन ने BLO को किया सम्मानित

Varanasi जिला प्रशासन ने BLO को किया सम्मानित

SIR in Varanasi (UP): वाराणसी के 6 BLO बने मिसाल, समय से पहले समाप्त किया SIR का काम

वाराणसी में SIR की प्रक्रिया समय पर पूरी होने पर छह बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 10 अन्य बीएलओ ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने कार्य का 90 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर लिया है.

जहां पे कुछ लोगो को कहना है कि SIR के काम में BLO के ऊपर दबाब दिया जा रहा है वही कुछ BLO ने कमाल कर दिया है.

हम सभी को पता है अभी बहुत सारे राज्य में SIR का काम चल रहा है जिसके लिए BLO को नियुक्त किया गया है। बहुत सारे लोगो और मीडिया का कहना है कि सरकारी BLO के ऊपर काम का दबाव बना रहा है लेकिन वही कुछ BLO ने बहुत ही कमाल किया है.

हम बात कर रहे हैं वाराणसी के बारे में जहां 6 BLO ने SIR का काम समय से पहले हर दिया जिसके लिए उनको सम्मानित भी किया गया है। ये बहुत गर्व की बात है उन BLO के लिए.

उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया को लेकर सियासत तेज है। विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रहा है कि कई जगहों पर BLO पर दबाव बनाया जा रहा है। इसी बीच वाराणसी से एक सकारात्मक खबर सामने आई है, जहां निर्धारित समय से पहले ही 6 बीएलओ ने SIR प्रक्रिया पूरी कर ली। जिला प्रशासन ने इनके प्रयास को सराहते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वाराणसी में SIR कार्य समय से पूरा करने पर छह BLO को सम्मान मिला है। इसके अलावा 10 ऐसे BLO भी हैं जिन्होंने अपना 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है।

समय से पहले Complete किया SIR का काम

वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने ABP Live से बातचीत में बताया कि SIR की प्रक्रिया सरल है और हमारा लक्ष्य हर मतदाता तक पहुंचना है। BLO के साथ-साथ वालंटियर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सफाईकर्मी भी पूरी जिम्मेदारी के साथ मतदाताओं के फॉर्म भरवाने में जुटे हैं।

उन्होंने बताया कि 6 BLO ने तय समय से पहले SIR फॉर्म भरने का काम पूरा कर लिया है, जबकि 10 BLO 90 प्रतिशत तक कार्य पूरा कर चुके हैं। प्रशासन को विश्वास है कि SIR प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी हो जाएगी।

बिना किसी दबाव का पूरा हुआ कार्य

समय से पहले SIR पूरा करने वाले BLO में से एक सीमा सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र में सभी मतदाताओं का काम तय समय से पहले पूरा कर दिया। जिले की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र भी मिला।

BLO अरुण कुमार सिंह ने भी कहा कि इस प्रक्रिया में किसी तरह का दबाव नहीं था। अधिकारियों ने लगातार सहयोग किया और लोग भी फॉर्म भरने में पूरी तरह सहयोगी रहे। Door-to-Door जाकर उन्होंने अपना काम समय से पहले पूरा किया और सम्मान मिलने पर खुशी जताई।

Important Information

कोई भी काम हो निर्भर करता है कौन काम कर रहा है और उस काम को कैसे कर रहा है. वो कहते हैं ना कि कोई भी काम आप आसानी से पूरा कर सकते हैं अगर आपके पास किसी भी काम करने का हुन्नर हो या एक अच्छा Skill हो. अगर आपके पास काम करने का तरीका ही नहीं है तो आपको कोई भी काम बड़ा लगेगा और आप उस काम को सही से नहीं कर सकते. प्रॉब्लम के तरह सोचेंगे तो आप अपना काम कभी भी सही से और समय से नहीं कर सकते हैं. अगर आपके पास एक अच्छी स्ट्रेटेजी हैं तो आप किसी भी काम को आसानी और बिना किसी टेंशन के आसानी से कर लेंगे और समय से पहले भी खत्म कर सकते हैं. वाराणसी के 6 BLO ने वही कर दिखाया कि कोई भी काम को आसानी से किया जा सकता अगर आप उस काम के लिए एक प्रॉपर स्ट्रेटेजी बनाते हैं.

Exit mobile version