Site icon VED KHABAR

वॉल्यूम कम करने को कहा,रैपिडो ड्राइवर ने बीच सड़क पर महिला को कैब से उतारा, VIDEO वायरल”

वॉल्यूम कम करने को कहा, रैपिडो ड्राइवर ने बीच सड़क पर महिला को कैब से उतारा, VIDEO वायरल”

वॉल्यूम कम करने को कहा, रैपिडो ड्राइवर ने बीच सड़क पर महिला को कैब से उतारा, VIDEO वायरल”

वॉल्यूम कम करने को कहा, रैपिडो ड्राइवर ने बीच सड़क पर महिला को कैब से उतारा FIR से किया गया इनकार? जानिए पूरा मामला

गुरुग्राम (हरियाणा): गुरुग्राम में रैपिडो कैब से सफर कर रही एक महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. आरोप है कि सिर्फ गाने की आवाज कम करने की बात कहने पर कैब ड्राइवर ने महिला से गाली-गलौज की और बीच सड़क उसे जबरन उतार दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

इंडिया टुडे से जुड़े नीरज वशिष्ठ की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना सोमवार, 15 दिसंबर 2025 की शाम की है. महिला ने ऑफिस से घर लौटने के लिए रैपिडो ऐप के जरिए कैब बुक की थी. महिला का आरोप है कि सफर के दौरान ड्राइवर तेज आवाज में गाने बजा रहा था, जिससे उसे परेशानी हो रही थी.

महिला ने इंस्टाग्राम पर ‘स्टारगर्ल ऑन द गो’ नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह रोते हुए पूरी घटना बताती नजर आ रही है. महिला के मुताबिक,

“मैं फोन पर बात कर रही थी और कैब में बहुत तेज आवाज में गाने चल रहे थे. मैंने ड्राइवर से दो बार रिक्वेस्ट की कि वॉल्यूम कम कर लें, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया.”

महिला ने बताया कि जब उन्होंने तीसरी बार आवाज कम करने को कहा, तो ड्राइवर भड़क गया और गालियां देने लगा. आरोप है कि ड्राइवर ने धमकी देते हुए कहा,

“तू मुझे बताएगी क्या करना है? फोन पर बात करनी है तो अपने बाप की गाड़ी में करना. निकल यहां से.”

महिला का कहना है कि रात का समय होने की वजह से उन्होंने ड्राइवर से घर तक छोड़ने की बात कही, लेकिन उसने कार रोककर जबरन उन्हें उतरने को कह दिया. महिला ने सुझाव दिया कि वह दूसरी कैब बुक कर लेंगी और उसके आने तक गाड़ी में बैठी रहेंगी, लेकिन यह सुनते ही ड्राइवर ने कार तेज रफ्तार में आगे बढ़ा दी.

महिला के मुताबिक,

“वह कार को दूसरी दिशा में ले जाने लगा. मुझे डर लगने लगा. मैंने जबरदस्ती कार रुकवाई और जैसे ही उतरी, ड्राइवर भी बाहर आ गया और मुझे डराने लगा.”

खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए महिला ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी. महिला का दावा है कि वह थाने भी गई, लेकिन वहां FIR दर्ज करने से रोका गया.

महिला ने कहा,

“थाने में मुझसे कहा गया कि FIR मत कराओ. पुलिस ने कहा कि वो उसे पूरी रात जेल में रखेंगे और पीटेंगे. इसके बाद अगले दिन मैंने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस दर्ज कराया.”

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला के साहस की सराहना की और कैब कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए.

हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में तुरंत कार्रवाई की गई. सेक्टर-50 थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को उसी रात गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 और 79 के तहत FIR दर्ज की गई है.

आरोपी की पहचान पंकज के रूप में हुई है, जो रोहतक जिले के बहनी महाराजपुर गांव का रहने वाला है. पूछताछ में उसने कबूल किया कि गाने की आवाज और फोन पर बात करने को लेकर उसका महिला से विवाद हुआ था. पुलिस ने आरोपी की कैब को जब्त कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

खबरें आप के लिए: Christmas Day 2025: क्रिसमस पर गर्लफ्रेंड को करना है खास फील? ये गिफ्ट्स जीत लेंगे उसका दिल

Exit mobile version