Site icon VED KHABAR

GOAT India TOUR: मेसी को भारत में मिला प्यार के लिए उन्होंने आभार जताया, और शेयर किया शानदार वीडियो

मेसी GOAT इंडिया टूर

मेसी GOAT इंडिया टूर

GOAT India TOUR: लियोनेल मेसी का भारत दौरा

अगर आपलोग लियोनेल मेसी को नहीं जानते हो तो मैं आपको बता देता हु की लियोनेल मेसी एक दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल खिलाडी हैं और अभी वो भारत के दौरे पर आये थे. लियोनेल मेसी GOAT India Tour के लिए भारत आये थे और उन्होंने कोलकाता, नई दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद का दौरा किया। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मेशी के दुनिया भर में प्रशंसक हैं।

लियोनेल मेसी का भारत दौरा बना यादगार, GOAT इंडिया टूर में मिला अपार प्यार

लियोनेल मेसी का भारत दौरा हर मायने में शानदार और यादगार रहा। अपने GOAT इंडिया टूर के दौरान मेसी ने कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली का दौरा किया, जहां फुटबॉल प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर शहर में मेसी की एक झलक पाने के लिए लाखों प्रशंसक उमड़ पड़े, जिससे यह दौरा भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए एक ऐतिहासिक अनुभव बन गया।

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 13 दिसंबर को कोलकाता से अपने GOAT टूर की शुरुआत की थी, जो 16 दिसंबर को वंतारा में संपन्न हुआ। इस दौरान सॉल्ट लेक स्टेडियम समेत कई जगहों पर भारी भीड़ देखने को मिली। कुछ जगहों पर अव्यवस्था के बावजूद भारतीय फैंस का जुनून और प्यार मेसी के लिए बेहद खास रहा। पूरे दौरे के दौरान उन्हें जो समर्थन मिला, उसने इस यात्रा को और भी यादगार बना दिया।

भारतीय फैंस के प्यार से अभिभूत हुए मेसी

भारत यात्रा को याद करते हुए मेसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा,

“नमस्ते इंडिया! दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता की यात्राएं वाकई शानदार रहीं। बेहतरीन स्वागत, शानदार मेहमाननवाजी और पूरे दौरे के दौरान मिले प्यार के लिए दिल से धन्यवाद।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल नजर आता है। मेसी के इस संदेश ने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई।

वीडियो में जताया भारत के लिए आभार

लियोनेल मेसी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत आना उनके और उनकी टीम इंटर मियामी के साथियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के लिए एक शानदार अनुभव रहा। मेसी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उन्हें जितना प्यार मिला, उसके लिए वह भारत के सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहते हैं। उनके मुताबिक, यह यात्रा छोटी जरूर थी, लेकिन अनुभव बेहद खास और यादगार रहा।

फिर भारत लौटने की जताई इच्छा

अर्जेंटीना के इस दिग्गज फुटबॉलर ने कहा कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि भारत में उन्हें खूब प्यार मिलेगा, लेकिन इसे पहली बार महसूस करना अद्भुत रहा। उन्होंने कहा, “हम अपने साथ ढेर सारा प्यार लेकर जा रहे हैं और उम्मीद है कि एक दिन हम फिर भारत आएंगे। शायद भविष्य में यहां मैच खेलने का भी मौका मिले।

मेसी के इस बयान ने भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के बीच एक नई उम्मीद जगा दी है। उनका यह दौरा न सिर्फ फैंस के लिए खास रहा, बल्कि भारत में फुटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता और उज्ज्वल भविष्य की ओर भी इशारा करता है।

मेसी भारत क्यों आए थे? जानिए GOAT इंडिया टूर की वजह

इंटर मियामी को पहली बार MLS कप जिताने के बाद लियोनेल मेसी एक खास प्रमोशनल दौरे पर भारत आए थे। इस दौरे को GOAT इंडिया टूर 2025 नाम दिया गया था, जहां GOAT का मतलब है “ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम” यानी सर्वकालिक महान खिलाड़ी।

इस टूर में मेसी के साथ उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के रोड्रिगो डी पॉल भी शामिल थे। ये दोनों खिलाड़ी भी इंटर मियामी टीम का हिस्सा हैं।

GOAT इंडिया टूर की शुरुआत शनिवार को कोलकाता से हुई। इसके बाद उसी दिन टीम हैदराबाद पहुंची। रविवार को मेसी और उनके साथी मुंबई गए और अंत में सोमवार को नई दिल्ली में इस टूर का समापन हुआ।

खास बात यह रही कि इस प्रमोशनल टूर के लिए भारत ही एकमात्र देश चुना गया था। इस दौरे के जरिए न सिर्फ इंटर मियामी की ब्रांड वैल्यू को बढ़ावा दिया गया, बल्कि भारत में फुटबॉल के प्रति बढ़ते जुनून को भी एक नई पहचान मिली।

Exit mobile version