Site icon VED KHABAR

Bihar Sarkari Naukri Update: बिहार के वन विभाग में 2856 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Bihar Sarkari Naukri Update: बिहार के वन विभाग में 2856 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Bihar Sarkari Naukri Update: बिहार के वन विभाग में 2856 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Bihar Sarkari Naukri Update

बिहार Election के बाद नया सरकार का गठन हो चुका हैं और सभी Candidates उम्मीद में हैं कि बिहार में vacancy आये. वैसे बिहार सरकार बिहार के युवा के बारे में सोच रहा हैं और बहुत सारे विभाग को नोटिस भेज दिया हैं. हो सकता हैं की बिहार में बहुत जल्द बहुत सारे सरकारी नौकरी आये.

लेकिन एक बहुत बड़ा अपडेट सामने हैं आया जिसके बारे में आपको बताना चाहता हु जो भी अपडेट आएगा मैं अपने चैनल के माध्यम से आपलोगो को बता दूंगा.अभी जो vacancy की जानकारी निकल के आ रही हैं मैं को बता रहा हु.

बिहार के वन विभाग में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर अब सीधी बहाली (Direct Recruitment) शुरू होने जा रही है. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद कुमार की अगुवाई में गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में विभाग को रिक्त पदों को जल्द भरने का निर्देश दिया गया. मंत्री ने कहा कि वन विभाग को मजबूती देने और योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए इन पदों पर भर्ती अत्यंत जरूरी है.

कुल 2856 पदों पर होगी सीधी नियुक्ति

बैठक में यह जानकारी दी गई कि विभाग में 2856 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं

सहायक वन संरक्षक (31)

वन क्षेत्र पदाधिकारी / रेंज ऑफिसर (40)

वनपाल (188)

वनरक्षी (1816)

आशुलिपिक (55)

अमीन (32)

निम्नवर्गीय लिपिक (396)

कार्यकाल परिचारी (17)

वाहन चालक (281)

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और तेजी से पूरी की जाएगी, ताकि विभाग के कार्यों में कोई बाधा न आए.

फलदार और विशेष वृक्षों के रोपण पर जोर

बैठक में राज्य में फलदार वृक्षों, जैव-विविधता से जुड़े पौधों, और नवग्रहों से संबंधित वृक्षों के बड़े पैमाने पर रोपण पर जोर दिया गया. इनमें जामुन, कटहल, पीपल, बरगद, नीम, ब्रह्म आदि जैसे वृक्ष शामिल हैं. मंत्री ने कहा कि ये वृक्ष पर्यावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं. इस अभियान में आमजन को भी शामिल करने और उन्हें इन वृक्षों के रोपण के लिए प्रेरित करने की बात कही गई.

पार्कों के विकास और रख-रखाव पर विशेष ध्यान

विभाग द्वारा संचालित पार्कों के विकास और रख-रखाव में कई सुधारों की आवश्यकता बताई गई. मंत्री ने निर्देश दिया कि पार्कों की सुंदरता, स्वच्छता और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका उपयोग कर सकें.

विभागीय प्रगति की समीक्षा

बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) प्रभात कुमार ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे वनरोपण कार्यक्रमों और इको-टूरिज्म परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. इसमें बताया गया कि विभाग विभिन्न जिलों में वन क्षेत्र बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रहा है.

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें

अरविंदर सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास)

सुरेंद्र सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कैम्पा)

एस. चंद्रशेखर, मुख्य वन संरक्षक (आईटी)

शामिल थे।

विभाग का कहना हैं की अगर सब कुछ ठीक रहा तो ये सारी Vacancy बहुत ही जल्द भरी जायेगी. बिहार के Candidates जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए बहुत ही अच्छी खबर हैं. अगर ये सारी Vacancy अगर टाइम पे आ जाती हैं तो बिहार के कैंडिडेट्स के लिए बहुत ही अच्छा होगा. और ऐसे बहुत सारी सरकारी नौकरी बिहार में आने वाली हैं जिसके लिए सरकार ने सभी विभाग को बता दिया हैं की आप सभी लोग Vacancy का लिस्ट बनाये. बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति (BPSC TRE-4) को लेकर शिक्षा विभाग ने जोर पकड़ लिया है। राज्य के एक बड़े हिस्से से रिक्तियों का ब्योरा मिल चुका है,

Exit mobile version