Site icon VED KHABAR

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में 6 युवकों ने जबरन शराब पिलाकर युवती से की हैवानियत

Bihar News

Bihae News: बिहार के पूर्णिया में 6 युवकों ने जबरन शराब पिलाकर युवती से की हैवानियत

Bihar News: पूर्णिया में 6 दरिंदों ने बंद कमरे में युवती को जबरन शराब पिलाई, डांस कराया! फिर किया गैंगरेप, में युवती से हैवानियत

पूर्णिया से दिल दहला देने वाली खबर: पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां छह दरिंदों ने एक युवती का अपहरण कर उसके साथ पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पहले युवती को जबरन शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इस बर्बर घटना के बाद पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह पूर्णिया जीएमसीएच में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

घर लौटते समय किया गया अपहरण

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता नेवलाल चौक से पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान चार पहिया वाहन पर सवार छह युवक वहां पहुंचे और रास्ते में ही उसे रोक लिया। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने जबरन उसे गाड़ी में खींच लिया और मुंह दबाकर शोर मचाने से रोका। इसके बाद आरोपी उसे डगरूआ थाना क्षेत्र के बरियार चौक स्थित जोया ट्रेडर्स परिसर के एक सुनसान कमरे में ले गए।

दरिंदगी की सारी हदें पार

आरोपियों ने युवती को बंधक बनाकर जबरन शराब पिलाई। नशे और ताकत के बल पर छह युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसे कमरे में डांस करने के लिए मजबूर किया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़िता की बहादुरी से खुला राज

घटना के बाद पांच आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनेद वहीं मौजूद रहा। नशे की हालत में जब आरोपी सो गया, तब गंभीर हालत में होने के बावजूद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई। उसने आरोपी का मोबाइल उठाकर डायल 112 पर फोन किया और पुलिस को अपनी लोकेशन के साथ पूरी घटना की जानकारी दी।

एक आरोपी गिरफ्तार, तलाश जारी

सूचना मिलते ही डगरूआ थाना की गश्ती पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कमरे के बाहर ताला लटका देख पुलिस ने लोहे की रॉड और ईंटों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर का मंजर बेहद भयावह था—पीड़िता खून से लथपथ और बदहवास हालत में पड़ी थी, जबकि आरोपी पास में ही सोया हुआ मिला। पुलिस ने मौके से आरोपी मोहम्मद जुनेद को गिरफ्तार कर लिया और तत्काल पीड़िता को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा।

डगरूआ थाना पुलिस के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। अभी तक 5 और आरोपी फरार हैं और उसका तलाश जारी हैं।

जिले में आक्रोश

इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे पूर्णिया जिले को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

आखिर कब तक बिहार में ये सब होते रहेगा और कब तक महिला को इंसाफ मिलेगा. बिहार की सरकार सो रही और बिहार पुलिस भी सो रहा हैं। कुछ दिन पहले Khagaria में एक 4 साल के मासूम बच्ची के साथ दरिन्दिगी किया गया और अभी तक उस दरिंदे को सजा नहीं मिला हैं। सरकार को कोई कठोर निर्णय लेना होगा और कोई कानून बनाना पड़ेगा क्योंकि अगर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो इसी तरह के घटना होती रहेगी। बिहार सरकार को बहुत जल्द ही बिहार में बढ़ता हुआ क्राइम को रोकना होगा।

Exit mobile version