Site icon VED KHABAR

Bihar New Job Model: 1 करोड़ नौकरी देने के लिए नीतीश सरकार ने उठाया अहम कदम

2025 से 2030 के बीच एक करोड़ युवाओं को रोजगार एवं नौकरियों

2025 से 2030 के बीच एक करोड़ युवाओं को रोजगार एवं नौकरियों

Bihar Job Model: नितीश सरकार ने बनाया नया ‘जॉब मॉडल’ जिससे बिहार के युवाओं को मिलेगी नौकरी

बिहार में नया सरकार का गठन हो चुका हैं और इस बार जो सरकार सत्ता में आया वह ये बोल के कई युवाओं को रोजगार देगा. और बिहार के युवाओं को बिहार से बाहर काम करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा. नितीश सरकार पर हमारे बिहार के युवाओं को पूरा भरोसा हैं और सरकार भी बिहार के युवाओं के लिए सोच रहा हैं.

बिहार अब युवाओं को केंद्र में रखकर भविष्य की नई दिशा तय कर रहा है. शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार इन तीन स्तंभों पर राज्य सरकार ने ऐसा मॉडल तैयार किया है, जो आने वाले वर्षों में लाखों युवाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है.

बिहार के युवाओं के लिए यह एक बहुत अच्छा खबर है। राज्य सरकार अब सिर्फ नौकरियों के वादे नहीं कर रही, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक संगठित व्यवस्था खड़ी कर रही है. शिक्षा से लेकर कौशल और रोजगार तक की पूरी प्रक्रिया अब एक मजबूत प्रशासनिक ढांचे के तहत चलेगी, जिसमें हर युवा को अवसर देने का लक्ष्य है. सरकार ने 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ युवाओं को रोजगार एवं नौकरियों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर तीन नए विभाग बनाए जा रहे हैं, जिन्हें राज्य के आर्थिक और सामाजिक बदलाव का आधार माना जा रहा है.

युवाओं के लिए व्यापक व्यवस्था: आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम

नीतीश सरकार का कहना है कि राज्य के युवाओं को निरंतर प्रशिक्षण, नौकरी और उद्यमिता के अवसर दिए जाएंगे. सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है—बिहार के युवाओं को सक्षम, आत्मनिर्भर और रोजगार से जोड़ना. सरकार का दावा है कि इस नई व्यवस्था के बाद युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत कम होगी और राज्य में ही रोजगार के अधिक अवसर बनेंगे.

युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग: नई रणनीति का केंद्र

सरकार के फैसले के अनुसार, नया युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग इस पूरी योजना का मुख्य आधार होगा. यह विभाग युवाओं को ट्रेनिंग, उद्यमिता सहायता और सरकारी योजनाओं से जुड़े रोजगार प्रदान करने पर काम करेगा. राज्य के सभी जिलों में बड़े स्तर पर रोजगार और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी या व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिले.

उच्च शिक्षा विभाग: बेहतर विश्वविद्यालय और तकनीकी शिक्षा की दिशा

बिहार सरकार ने एक अलग उच्च शिक्षा विभाग बनाने की घोषणा की है। इसका फोकस विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और रिसर्च केंद्रों को बेहतर बनाना होगा। सरकार का मानना है कि उच्च शिक्षा में सुधार से युवाओं को रोजगार, शिक्षा, स्टार्टअप, और रिसर्च के ज्यादा अवसर मिलेंगे। इससे नए उद्यम और तकनीकी कौशल का विकास तेज होगा.

नागर विमानन विभाग: हवाई नेटवर्क से उद्योग और निवेश को बढ़ावा

सरकार ने बताया कि राज्य में नए Airport का निर्माण और विस्तार तेजी से जारी है। आने वाले समय में और भी एयरपोर्ट बनने की योजना है. इसी को देखते हुए नागर विमानन विभाग का गठन किया जा रहा है. सरकार का मानना है कि इससे निवेश, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स, उद्योग और निर्यात को नई रफ्तार मिलेगी। विमानन क्षेत्र में विस्तार से बड़े पैमाने पर रोजगार और निजी निवेश आकर्षित होगा.

एमएसएमई निदेशालय और मार्केटिंग कॉरपोरेशन

सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में एक अलग सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय स्थापित किया जाएगा. हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे, जहां युवाओं को आधुनिक स्किल्स सिखाए जाएंगे ताकि वे तुरंत रोजगार पा सकें. साथ ही, बिहार मार्केटिंग प्रमोशन कॉरपोरेशन का गठन किया जाएगा, जो कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग और ग्रामीण उद्योगों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराएगा.

भविष्य की दिशा: योजना कितनी सफल होगी?

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार इस बार रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. आने वाले पांच सालों में जब यह ढांचा जमीनी स्तर पर उतरेगा, तभी स्पष्ट होगा कि यह योजना सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रहती है या युवा वर्ग के भविष्य को सच में नई दिशा देती है. लेकिन इतना जरूर है कि लंबे समय बाद सरकार ने रोजगार को अपनी नीतियों के केंद्र में रखा है, जो बिहार के प्रशासन और राजनीति दोनों के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है.

Exit mobile version