Site icon VED KHABAR

Aadhaar New Update: अब होटल में आधार कार्ड का फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं हैं

Aadhaar New Update: अब होटल में आधार का फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं हैं

Aadhaar New Update: अब होटल में आधार का फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं हैं

Aadhaar New Update: अब होटल में आधार कार्ड का फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं हैं, फिर कैसे होगी एंट्री? ये तरीका जानिए, कैसे करे Verification

हमारे यहाँ OYO बहुत ही फेमस हैं कही न कही OYO हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. हम सभी लोग कही म कही अपने परिकस्य को ले के बहुत ही टेंशन में रहते हैं और खसकर जब हमलोग कही होटल में रुकते हैं तब. जब कभी हम लोग होटल बुक करते हैं और स्टे करने जाते हैं तब हम से हमारा आधार कार्ड या कोई डाक्यूमेंट्स देना पड़ता हैं. और ज्यादातर हमलोग अपना आधार कार्ड देते हैं, क्योंकि हम सभी के पास आधार कार्ड होता हैं.  का कॉपी देते हैं तो उनलोगो के पास ये कॉपी परमेन्ट रहते हैं और अगर वो लोग चाहे तो इसका गलत इस्तेमाल कर सकता हैं और करता ही हैं.

खासकर उनलोगो के साथ बहुत प्रॉब्लम होता हैं जो Unmarried Couple होते हैं वो OYO जाते हैं और वह पे उनका आधार कार्ड लिए जाता हैं, जिसके वजह से उनकी प्राइवेसी कप लीक किया जाता हैं या कही न कही ब्लैकमेल भी किया जाता हैं.

अब OYO जाने वाले के लिए बहुत ही खुशखबरी हैं क्योंकि UIDAI New Rule लाए हैं, जिसमे अब किसी को भी OYO या किसी भी होटल या क्लब जाने के लिए उनसे उनका आधार कार्ड नहीं लिया जाएगा. हम आपको बताएँगे कि अब कैसे आपको अपना फेस वेरिफिकेशन करना हैं.

आधार की फोटोकॉपी पर रोक: UIDAI के नए नियम से पहचान वेरिफिकेशन का तरीका बदलेगा

UIDAI आधार डेटा के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है। इन्हीं प्रयासों के तहत अब आधार की फोटोकॉपी होटल, क्लब, इवेंट ऑर्गनाइज़र या किसी भी प्राइवेट संस्था द्वारा मांगी या स्टोर नहीं की जा सकेगी। यह नया नियम आधार एक्ट के तहत सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए लाया जा रहा है।

लेकिन सवाल यह उठता है कि बिना आधार की फोटोकॉपी दिए होटल या अन्य जगहों पर पहचान की पुष्टि कैसे होगी? इसका जवाब भी UIDAI ने स्पष्ट कर दिया है।

UIDAI के CEO ने दिया जानकारी

UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने समाचार एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में बताया कि आगे से Aadhaar-based verification करने वाली सभी कंपनियों को नए फ्रेमवर्क के तहत UIDAI के सिस्टम में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

इस नए वेरिफिकेशन सिस्टम का मकसद पहचान की चोरी (Identity Theft) के खतरे को कम करना और पहचान की पुष्टि की प्रक्रिया को और तेज व सुरक्षित बनाना है।

फोटो कॉपी क्यों नहीं?

UIDAI के मुताबिक आधार की फोटोकॉपी या स्कैन कॉपी लेना न केवल कानूनी उल्लंघन है, बल्कि इससे आपके डेटा के दुरुपयोग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी वजह से अब किसी भी प्रकार के होटल, क्लब, इवेंट वेन्यू या प्राइवेट संस्था को आधार की फोटोकॉपी रखना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

अब पहचान की पुष्टि कैसे होगी? UIDAI का नया नियम

UIDAI के अनुसार आगे से कोई भी होटल, क्लब या अन्य संस्था आधार वेरिफिकेशन तभी कर पाएगी जब वे UIDAI में रजिस्टर्ड ऑफलाइन वेरिफिकेशन Seeking Entity बन जाएँगे। इसके बाद वे केवल UIDAI-अप्रूव्ड तरीकों से ही पहचान की पुष्टि कर सकेंगे।

UIDAI ने पहचान की पुष्टि के लिए करना होगा ये काम:

QR-कोड आधारित ऑफलाइन वेरिफिकेशन

नए Aadhaar और e-Aadhaar में मौजूद QR कोड को स्कैन करके व्यक्ति का केवल वही डेटा देखा जा सकेगा, जिसकी अनुमति है। जैसे की नाम, उम्र और फोटो.

होटलों और क्लबों के लिए ये जानकारी काफी है। पता या अन्य निजी जानकारी वे नहीं देख पाएंगे।

UIDAI API-आधारित डिजिटल ऑथेंटिकेशन

जो संस्थाएं UIDAI में रजिस्टर्ड होंगी, वे API के जरिए ऑनलाइन ऑथेंटिकेशन कर सकेंगी। यह तेज, सुरक्षित और ट्रैक किया जा सकने वाला तरीका होगा।

नए Aadhaar ऐप में भी सुविधा आने की संभावना

UIDAI एक नया Aadhaar कार्ड मॉडल भी तैयार करने पर विचार कर रहा है, जिसमें कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड होगा। बाकी की जानकारी हटा दी जा सकती है।

इतना ही नहीं, Aadhaar ऐप में भी ऑफलाइन वेरिफिकेशन सुविधा और बेहतर तरीके से जोड़ी जा सकती है।

इससे Aadhaar अब एक सुरक्षित ऑथेंटिकेशन टूल की तरह इस्तेमाल होगा।

Exit mobile version